फिरोजाबाद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याऐ
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याऐ

फिरोजाबाद। उ.प्र. सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को अपने निज निवास सिरसागंज पर जनता दर्शन दरबार लगाकर लोगों की समस्याऐं सुनी और उनके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान 57 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों का गुणवत्ता पूर्व निस्तारण किये जाने के निर्देश संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी को दिए।
जनसुनवाई के दौरान अधिकतर शिकायतें बिजली, पानी, राशन कार्ड, विद्युत विभाग के बिल, आवास योजना, आधार कार्ड, अतिक्रमण, पुलिस सम्बन्धित आदि शिकायतें प्राप्त हुई। पर्यटन मंत्री ने जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी, जनसुनवाई हर्षवर्द्धन को निर्देश दिए कि जनपद में सरकारी व सार्वजनिक जमीनों पर अभियान चलाकर निष्पक्षता के साथ अतिक्रमण हटाया जाए, भू-माफियाओं से जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए। जनसुनवाई के दौरान उन्होने शिकायतकर्ताओं की शिकायत के आधार पर सम्बन्धित अधिकारियों से सीधे फोन पर वार्ता कर उन्हे निर्देशित किया कि वह गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारित करें, उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शिकायकतकर्ता की शिकायत निस्तारित नहीं हुई और वह दोबारा हमारे पास आता है, तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही भी हो सकती है। जनसुनवाई के दौरान एक्सईएन, मत्स्य अधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा, नामित नोडल अधिकारी जनसुनवाई, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहं।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



