बांदा एक सप्ताह में बिजली कटौती सुधारने का दिया गया अल्टीमेटम
एक सप्ताह में बिजली कटौती सुधारने का दिया गया अल्टीमेटम

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
*हालात नहीं सुधरे तो सड़क पर उतरेंगे छात्र-अर्जुन मिश्र
बाँदा जनपद के अतर्रा –लगातार विद्युत कटौती से आजिज छात्रों व अन्य जागरूक युवाओं ने बिजली कटौती के खिलाफ मुहिम छेड़ दी और इसके क्रम में उपखण्ड कार्यालय पहुंच कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।हालात ठीक न होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी है।
बिजली की लगातार आंख मिचौली से लोगों का ग़ुस्सा फूटने लगा है।छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मिश्र (मुन्ना) की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने विद्युत उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह में बिजली सुधारने का अल्टीमेटम दिया।श्री मिश्र ने कहा कि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं,बिजली की लगातार कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।गर्मी अपने चरम पर है ऐसी स्थिति में व्यापारी,छात्र आदि किसी भी वर्ग की चिंता सरकार को नहीं है।सुदूर गांवों के गरीब छात्र कमरा लेकर रहते हैं बिजली गुल होने पर पढ़ने कहां जाएं।इससे आम उपभोक्ताओं में भी भारी आक्रोश है।स्थानीय निवासियों रमाकांत अवस्थी,प्रकाश त्रिवेदी,आदित्य तिवारी,अमित गुप्ता आदि ने भी नाराज़गी व्यक्त की है।कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्र,सूरज बाजपेई,रमेश कोरी,विक्की गुप्ता,सपा नेता नीरज द्विवेदी,विवेकबिन्दु तिवारी,दिनेश गुप्ता एवं व्यापारी नेता उमाशंकर गुप्ता,श्रवण गुप्ता आदि ने भी बिजली कटौती पर अपना आक्रोश दर्ज कराया है।
सौंपे ज्ञापन में बिजली व्यवस्था न सुधरने पर आन्दोलन की भी चेतावनी दी गई है।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्र,कांग्रेस के युवा नेता अविरल पाण्डेय,शिवा सिंह,दिनेश कुमार, मोहम्मद नसीम,आशीष गुप्ता,सत्यम सोनी,नवल रैकवार आदि रहे।

Subscribe to my channel



