वजीरपुर राजस्थान तलवाड़ा में भाजयुमों की टिफिन बैठक आयोजित
तलवाड़ा में भाजयुमों की टिफिन बैठक आयोजित

महेश चन्द्र शर्मा,

वजीरपुर,भाजपा किसान युवा मोर्चा तलावडा मंडल की बैठक मंड़ल अध्यक्ष नरसी गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान विशिष्ट अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में भाजपा की कल्याण कारी योजनाओं की कार्य कर्ताओ को जानकारी प्रदान की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महाराज सिंह चाहर व भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विवेक चौधरी राजेन्द्र यादव व लक्ष्मीनारायण ने पार्टी की गतिविधियों पर प्रकाश ड़ाला। दोपहर पश्चात सवाई माधोपुर में भाजपा किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर टिफिन बैठक की। बैठक के दौरान सभी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर खाना खाया एंव भाजपा युवा किसान मोर्चा पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए चर्चा की । रात्रि प्रवास के दौरान सवाई माधोपुर में ही अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जावेगी।
Subscribe to my channel


