फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर मंडल की कामकाजी बैठक नगर भाजपा कार्यालय पर आहूत की गई
भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर मंडल की कामकाजी बैठक नगर भाजपा कार्यालय पर आहूत की गई

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी
आज दिनांक 24 मई 2022 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी टूंडला नगर मंडल की कामकाजी बैठक नगर भाजपा कार्यालय पर आहूत की गई । बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष श्रीमान शैलेंद्र सिंह जी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं कार्यक्रमों को लेकर विशेष दिशा निर्देश पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को दिए। जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा साथ ही बूथ शक्ति अभियान के द्वारा बूथों का सशक्तिकरण किया जाएगा । बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने की व संचालन नगर महामंत्री तरुण शर्मा ने किया बैठक में जिला मंत्री दुष्यंत सिंह जादौन व संजय सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे । इसके अलावा बैठक में क्षेत्र मोर्चा प्रभारी राम तीरथ चक महेश चंदानी ईश्वरानंद सारस्वत महेंद्र झा राजेश अग्रवाल राजीव जैन चंदा प्रदीप जैन टाइगर लोकेश जादौन कौशल तिवारी जितेंद्र शर्मा आदित्य जैन रिंकू उपाध्याय सुनील पाठक महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मंजू गॉड निक्कू पंडित विशाल भारद्वाज आजाद जैन सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Subscribe to my channel



