बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर और रोमांटिक आवाज़ के मालिक मोहित चौहान ने हुनर हाट में सुरों की बारिश कर दी
बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर और रोमांटिक आवाज़ के मालिक मोहित चौहान ने हुनर हाट में सुरों की बारिश कर दी

बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर और रोमांटिक आवाज़ के मालिक मोहित चौहान ने हुनर हाट में सुरों की बारिश कर दी। अपने तमाम सुपरहिट गानों से उन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। “मसक्कली” “नादान परिंदे” “साडा हक़” “पी लूँ” “तुमसे ही” गाने गाकर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार को हुनर हाट के खचाखच भरे पंडाल में मोहित चौहान की गायकी ने चार चाँद लगा दिए। मोहित चौहान को देखने-सुनने का क्रेज़ इतना था कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पंडाल ‘हाउसफुल’ हो गया था।
मोहित चौहान से पहले मशहूर सिंगर भूपिंदर सिंह भुप्पी
ने “मेरे प्यारे बंधुओं” से अपनी गायकी का आग़ाज़ किया और उसके बाद ”
आगरा देवेंद्र सिंह दीवानों मुझे पहचानो” “सारा ज़माना हसीनों का दीवाना” “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” और अन्य तमाम सदाबहार गाने गाए। भुप्पी स्टेज से उतर कर जनता के बीच गए और लोगों को अपनी सिंगिंग बखूबी जोड़ने में कामयाब रहे। लोगों ने भी खूब एन्जॉय किया। अपनी प्रस्तुति के आखिरी में उन्होंने “जोगिया खली बली” गाया जिस पर दर्शक झूम उठे।
सिंगर अदिति खंडेगल ने भी शानदार प्रस्तुति दी। अदिति ने “कजरा मुहब्बत वाला” “झुमका गिरा रे बरेली के बाज़ार में” जैसे कई हिट गाने गाए। संगीत कार्यक्रम से पहले सर्कस का शो और लेज़र शो हुआ उसको भी लोगों ने बहुत पसंद किया।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel

