Breakingएक्सक्लूसिवखेल

कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 52 रनों से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 52 रनों से हराया

Spread the love
unnamed

 

IPL 2022 के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रनों से हरा दिया है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई को अपनी सीजन की 9वीं हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 9 विकेट पर 165 रन बनाए।

जबाब में मुंबई के टीम ने 17.3 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गये। मुंबई के लिए सर्वाधिक रन सलामी बल्लेबाज इशान किशन 51 ने बनाए। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 10 रन देकर विकेट चटकाए। हालांकि, केकेआर के गेंदबाजों ने मुंबई के दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पानी फेर दिया।

कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने तीन, आंद्रे रसेल ने 2 जबकि टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं, मुंबई के तीन खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। यह साझेदारी वेंकटेश के छठे ओवर की चौथी गेंद पर आउट होने के बाद टूटी।
वेंकटेश ने 24 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के जरिए 43 रन की पारी खेली।

 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरिडिथ।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकु सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), टिम साउदी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती।

No Slide Found In Slider.
anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com