आगरा नितिन कोहली बने प्रसपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी नेताओं में दौड़ी खुशी की लहर
नितिन कोहली बने प्रसपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी नेताओं में दौड़ी खुशी की लहर

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
आगरा। ताजनगरी में प्रसपा नेताओ में शुक्रवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब नितिन कोहली को पार्टी हाईकमान ने यूथ बिग्रेड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया इस दौरान उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता निवास पर पहुंचे अपने नेता का फूल मालाओं से स्वागत भी किया।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई जिसमें ताजनगरी के रहने वाले नितिन कोहली को विभिन्न पदों पर रखा गया पूर्व में वह प्रसपा के लोहिया वाहिनी में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके थे इस पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा और पार्टी के हित में कार्य भी किया इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय लेवल के नेताओं ने उनके कार्य को देखते हुए उन्हें एक बार फिर प्रदेश लेवल के पद से नवाजा है और इस बार उन्हें यूथ बिग्रेड का प्रदेश अध्यक्ष पद दिया गया है जब इसकी जानकारी आगरा जिले के पार्टी के नेताओं को हुई तो उन में खुशी की लहर दौड़ गई और वह बड़ी संख्या में नितिन कोहली के निवास पर पहुंचे और उनको फूल मालाएं पहनाई गई इस दौरान नितिन कोहली ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम करते रहे हैं और आने वाले समय में भी वह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनके इसी कार्य को देखते हुए फिर से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया है।

Subscribe to my channel


