चित्रकूट हर्ष फायरिंग का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
हर्ष फायरिंग का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
*हर्ष फायरिंग का दूसरा आरोपी गिरफ्तार*
*लाइसेंसी डीबीबीएल बन्दूक व कारतूस बरामद*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अतुल शर्मा* के निर्देशन में अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री शैलेन्द्र कुमार राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री एस0पी0 सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर श्री अवधेश कुमार मिश्र तथा उनकी टीम द्वारा हर्ष फायरिंग के वाँछित अभियुक्त महेश यादव पुत्र नत्थू यादव निवासी गोबरिया कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को लाइसेंसी डीबीबीएल बन्दूक तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय हैं कि दिनाँक-03/04.05.2022 की रात्रि में थाना राजापुर अंतर्गत नोनागर अतरसुई में धईया यादव के घर वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बबुली यादव पुत्र भइयालाल यादव निवासी महुलिया थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट द्वारा अपनी लाइसेंसी राइफल से तथा महेश यादव पुत्र नत्थू यादव निवासी गोबरिया थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा अपनी 12 बोर बन्दूक से की गयी हर्ष फायरिंग में गोली लगने से रामकरन पुत्र नत्थू प्रसाद निवासी उड़कीमाफी थाना रैपुरा की मौके पर मृत्यु हो गयी थी तथा (2) रामलखन पुत्र नन्दलाल निवासी इटवा महुलिया थाना रैपुरा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी तथा (3) राममिलन पुत्र बच्चा यादव निवासी महुलिया थाना रैपुरा (4) मुन्ना पुत्र चुप्पा पाल घायल हो गये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना राजापुर में मु0अ0सं0 73/2022 धारा 304 भादवि0 व 25(9)/30 आर्म्स एक्ट (1) बबुली यादव पुत्र भइयालाल यादव निवासी महुलिया थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट (2) महेश यादव पुत्र नत्थू यादव निवासी गोबरिया थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान धारा 302/307/201/34 भादवि0 की बढोत्तरी की गयी । उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे । अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए दिनाँक-05.05.2022 को अभियुक्त बबुली यादव पुत्र भइयालाल निवासी महुलिया थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल 315 बोर व 05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद लाइसेंस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । पुलिस टीम दूसरे वाँछित अभियुक्त महेश यादव की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए आज दिनाँक- 06.05.2022 को अभियुक्त महेश यादव को घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी डीबीबीएल बन्दूक व 02 अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*बरामदगीः-*
1. 01 अदद लाइसेंसी डीबीबीएल बन्दूक
2. 02 अदद जिन्दा कारतूस
*बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर श्री अवधेश कुमार मिश्र
2.वरि0उ0नि0 श्री योगेश तिवारी
3. आरक्षी शुभम
4. आरक्षी हेमन्त
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



