Breakingअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार

सुपौल अपराधियों के हौसले बुलंद थाना परिसर से हुई बाइक की चोरी

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय क्षेत्र के पिपरा प्रखंड स्थित पिपरा थाना परिसर से बाइक चोरी का आवेदन देने आए आवेदक का अपराधियों द्वारा बाइक लेकर फरार होने की है।
अब अपरधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की थाना परिसर से भी बाइक की कर रही है चोरी।
इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं की थाना परिसर में पुलिस के रहते हुए भी अपराधी बाइक लेकर फरार हो रहा है।
अपराधियों में कानून का ख़ौफ़ खत्म होता दिख रहा है।
चोरी हुई बाइक मालिक पिपरा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है।
उन्होंने बताया की रात में मेरे यहाँ शादी था।
सभी शादी में व्यस्त थे दरवाजे के आगे में लगी बाइक चोर लेकर फरार हो गया।
जिसको लेकर हमलोग पिपरा थाना में दूसरे बाइक वाले को साथ लेकर आवेदन देने आया था।
हमलोग आवेदन देने के लिए थाना के अंदर गया।
कुछ देर बाद बाइक चोरी का अवेदन देकर वापस बाहर निकला तो देखा की थाना परिसर में लगाया गया बाइक नहीं था।
वहीं थाना प्रभारी से सरकारी दूरभाष पर सम्पर्क कर घटना की जानकारी ली तो कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।
अब कहना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में थाना परिसर भी सुरक्षित नहीं है।
तो फिर आम जनता कितना सुरक्षित होगा।
क्या ऐसे हीं अपराधियों के हौसले बुलंद होते रहेंगे।
या फिर अपराधियों पर नकेल भी कसी जाएगी।

बाईट:-चोरी हुई बाइक मालिक।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com