Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर द्वारा टूंडला नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर द्वारा टूंडला नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया इस दौरान भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर समूचे उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रत्येक नगर एवं विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हो रहे हैं इसी उपलक्ष में आज बगीची में कई कर्मचारियों को माला पहनाकर हमने सभी लोगों ने सम्मानित किया है और वास्तविकता में सफाई कर्मी ही सम्मान के हकदार भी है। नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला ने कहा कि हम सभी को सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों का हृदय से सम्मान करना चाहिए उक्त सफाई कर्मियों द्वारा सारे जहां की सफाई की जाती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं इस दौरान बृजक्षेत्र भाजपा एससी मोर्चा सह प्रभारी रामतीर्थ सिंह चक,जिलाउपाध्यक्ष दीपक राजौरिया,जिला महामंत्री राजीव गुप्ता,जिलामंत्री संजय परमार,सुशील पोनियां,जयजीव पारासर,तरुण शर्मा, मुकेश धामा, योगेश गौतम,पवन चौधरी,ज्ञानप्रकाश, सुनील पाठक,कौशल तिवारी,आदि लोग मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com