Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी के ज़िला संघठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ़तेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी ज़िला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गयी

Spread the love

सेवा में
श्रीमान सम्पादक महोदय

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के ज़िला संघठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ़तेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी ज़िला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गयी । जिसमें पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में हुई हार की समीक्षा की वहीं समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर कैसे मज़बूत किया जाए इस सबको लेकर भी चर्चा हुई । वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए ज़िला मीडिया प्रभारी गौरव यादव ने बताया कि जितेंद्र वर्मा जो की समाजवादी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष थे वह मौक़ा परस्त और अवसरवादी नेता थे जो कि पार्टी में विचार धारा से जुड़ने नहीं स्वार्थ के कारण आए थे । वही बैठक को सम्बोधित करते हुए गौरव यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज भी उसी जोश के साथ जनता के बीच जाएँगे और उसी मज़बूती के साथ भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों का मज़बूती से विरोध करेंगे । वही बैठक को सम्बोधित करते हुए ज़िला उपाध्यक्ष लल्ला गुर्जर ने कहा समाजवादी पार्टी सिद्दाँतो की राजनीति करती है हम समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन जन तक ले जाएँगे और पार्टी को आने वाले चुनाव के लिए अभी से मज़बूत करने में लग जाएगे । इस दौरान बैठक में श्रीप्रकाश यादव , गौरव यादव , लल्ला गुर्जर , राहुल चौधरी पार्षद ,राहुल गुर्जर , धर्मेंद्र यादव , प्रदीप बघेल , दीपक शर्मा , सत्यदेव यादव , रणजीत यादव , रामलखन यादव , सोनू शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

गौरव यादव
ज़िला मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी आगरा

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com