Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड़ आलूबेरा क्लस्टर में टीबी उन्मूलन को लेकर सहियाओं के साथ की गई बैठ

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

आमरापाड़ा पाकुड़ शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के एच् डब्ल्यू सी आलूबेरा में क्लस्टर स्तरीय बैठक की गई जिसमे आलूबेरा क्लस्टर क्षेत्र के सहिया, सहिया साथी, बीटीटी, सीएच्ओ मेनका कुमारी ने बैठक में भाग लिया । पिरामल स्वास्थ्य के मो.शमीम अख्तर ने प्रखण्ड में चल रहे एसीएफ टीबी रोगियों को खोज के बारे में बताया एवं वैसे गांव जहाँ पर अभीतक सम्भावित टीबी रोगियों का सर्वे नही हुआ है वैसे गांवो में जल्दी से सम्भावित रोगियों को पहचान करने को कहा गया ,ताकि वैसे लोगों का बलगम को जाँच किया जा सके। वैसे रोगी जिनका बलगम जाँच में टीबी का लक्ष्ण नही पाया गया है उसे एक्सरे करने के लिए कहा गया। सहियाओं को सम्भावित रोगियों को पहचानने के लिए लक्षणों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वही मोके पर पिरामल स्वास्थ्य के जिला टीबी समन्वयक मनोज महतो, बिजय मड़ैया,सीएचओ मेनका कुमारी, बीटीटी चारलेश किस्कु, सहिया साथी, एलथी मराण्डी, के साथ क्लस्टर के सहिया उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com