Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
पाकुड़ नवअनुमंडल प्राधिकारी हरिवंश पंडित ने किया पदभार ग्रहण

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़। नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने अपने कार्यालय कक्ष में निवर्तमान पंकज कुमार साह से अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कायम करना हमारा प्रथम लक्ष्य होगा ।वर्तमान में सामने रामनवमी का त्यौहार है जिसे आपसी भाईचारा के साथ संपन्न कराना हमारा प्रथम लक्ष्य होगा। गैर कानूनी कार्य किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र में अमन चैन शांति व्यवस्था कायम करना हमारे लक्ष्य में सर्वोपरि होगा। सरकार द्वारा जो भी लक्ष्य दिया जाएगा उसे पूर्ण किया जाएगा। मौके पर सभी प्रखंडों के वीडियो सीओ सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



