Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा धुरकी प्रखंड में वीडियो सत्यम कुमार ने आधा दर्जन कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटा दिया है

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

 

: धुरकी प्रखंड कार्यालय मे मनरेगा मद के कंटरजेंसी पैसे से दैनिक मजदुरी पर कार्यरत आधा दर्जन कंप्यूटर ऑपरेटर को बीडीओ सत्यम कुमार ने मनरेगा आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग और उपविकास आयुक्त गढ़वा के निर्देश पर मंगलवार को रोजाना की मजदुरी पर कार्यरत सभी आधा दर्जन कंप्यूटर को हटा दिया गया है। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया की मनरेगा आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग व उपविकास आयुक्त के निर्देश पर दिनांक 14 मार्च, पत्रांक/ 221 कार्यालय जिला विकास अभिकरण गढ़वा के निर्देश पर मनरेगा मे सृजित पद और कर्मियों के अलावा अन्य किसी भी मनोनीत पद पर दैनिक मजदुरी के माध्यम से कंप्युटर ऑपरेटर व अनुसेवक, स्वीपर इत्यादी को किसी भी कार्य का भुगतान मनरेगा मद से नही करने के लिए रोक लगाई गई है। बीडीओ ने बताया की उक्त वरीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होने तत्काल सभी रोजाना की मजदूरी पर कार्यरत धुरकी प्रखंड से बाहर दुसरे-तिसरे प्रखंड के आधा दर्जन कंप्यूटर ऑपरेटर को बीडीओ ने अपने कार्यालय मे उपस्थित कराया। और रोजाना की मजदुरी पर कार्यरत सभी ऑपरेटर से बीडीओ ने मनरेगा विभाग और प्रखंड कार्यालय से संबंधित व सरकारी लैपटॉप, डोंगल, लाॅगिंग, पासवर्ड, प्रिंटर व जेरॉक्स मशीन को अपने समक्ष कार्यालय मे उनसे वापस लेते हुए बीडीओ ने कहा की अब किसी भी प्रकार का प्रखंड कार्यालय और मनरेगा से संबंधित कार्य उन्हें नही करना है। बीडीओ ने बताया की प्रखंड मे सरकारी ऑपरेटर का तीन पद है जिसमे तीन सरकारी मनरेगा का विभागीय ऑपरेटर हिमांशू कुमार व पीएमजीएसवाइ का बब्लु प्रसाद और अंचल कार्यालय मे हफीज अंसारी पुर्व से ही सरकारी नियुक्ति पर कार्यालय मे कार्यरत हैं। बीडीओ ने बताया की रोजाना की मजदुरी पर कार्यरत ऑपरेटर भूपेंद्र कुमार, प्रिया कुमारी, नवीन कुमार, संतोष कुमार व रवींद्र कुमार उक्त सभी ऑपरेटर नगरउटारी प्रखंड के एक ही जगह के सब थे। बीडीओ ने हटाए गए उक्त सभी ऑपरेटर से लैपटाॅप, कंप्युटर और सभी सामाग्री वापस लेकर कार्यालय मे सरकारी नियुक्ति पर कार्यरत तीनो ऑपरेटर को जिम्मेवारी सौप दिया है। आपको बता दें धुरकी प्रखंड मे रोजाना की मजदुरी पर कार्यरत उक्त सभी हटाए गए कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत लेकर फर्जी तरिके से मनरेगा योजनाओ मे बिना हस्ताक्षर के एक हजार रूपये लेकर मजदुरो का डिमांड और मस्टररोल के अलावा वृद्धावस्था पेंशन व कार्यालय से अलग किसी एक व्यक्ति विशेष वेंडर के इशारे पर उक्त सभी ऑपरेटर पर मनमानी तरिके से कार्य करने का आरोप लगा था और इसकी लिखित शिकायत भी पुर्व मे बीडीओ, एसडीएम, डीडीसी व डीसी के अलावा क्षेत्रीय विधायक से भी किया गया था। वहीं मंगलवार को बीडीओ ने उक्त सभी ऑपरेटर से लैपटॉप, लाॅगिंग, पासवर्ड, प्रिंटर व अन्य सामाग्री वापस कराने के बाद हटा दिया गया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com