हरदोई दूसरी शादी करने से खफा बेटे ने पिता को मारी गोली , हालत गंभीर

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
हरदोई। सुरसा क्षेत्र में रविवार सुबह खेत पर काम कर रहे पिता को युवक ने गोली मार दी, जिससे वह खेत में गिर गया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों की जानकारी पर परिवारवाले मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए।
सुरसा क्षेत्र के बडोआ के सोनेलाल खेतीबाड़ी करते हैं। परिवारवालों ने बताया कि सोनेलाल की पहली पत्नी का निधन हो गया था और उसने दूसरी शादी कर दी।
पहली पत्नी से दो बेटे विकास और विपिन है, वहीं दूसरी पत्नी से पांच बच्चे हैं। सोनेलाल के पास लगभग 15 बीघा खेत था, जिसमें पांच बीघा खेत बेच दिया और दस बीघा भूमि है। दूसरी पत्नी विकास और विपिन को हिस्सा नहीं देना चाहती है। विकास और विपिन दोनों दिल्ली में रहते हैं। शनिवार को विकास दिल्ली से आया था, लेकिन घर नहीं गया। रविवार सुबह सोनेलाल खेत पर काम करने गया, जहां पर विकास अपने एक साथ के साथ पहुंच गया और पिता पर फायर कर दिया।
गोली सोनेलाल के कान के नीचे छूते हुए निकल गई। गाेली की आवाज सुनकर गांव में खलबली मच गई। मौका पाकर विकास मौके से भाग निकला। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी ले गई, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि संपत्ति को लेकर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा है, जिसको लेकर पुत्र ने पिता पर फायर कर दिया, जो कान के नीचे छूते हुए निकल गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Subscribe to my channel



