Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा श्री कृष्ण धाम वृंदावन से पधारी प्रवाचिका शिखा चतुर्वेदी ने सतबहिनी झरना तीर्थ में स्थाई सदस्यता ग्रहण की

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी:कांडी प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित 22वें मानस महायज्ञ में श्री कृष्ण धाम वृंदावन से पधारी भागवत कथा प्रवाचिका सुश्री शिखा चतुर्वेदी ने सतबहिनी झरना तीर्थ की स्थाई सदस्यता ग्रहण की। आम जनों द्वारा आयोजित इस मानस महायज्ञ में विगत 2 वर्षों से कथा वाचन करती आ रही शिखा चतुर्वेदी इस धाम से काफी प्रभावित हुई हैं।प्रवचन मंच से भागवत कथा के दौरान शिखा चतुर्वेदी की इस घोषणा का उपस्थित हजारों लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह एवं सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने भी सुश्री शिखा चतुर्वेदी के स्थाई सदस्यता ग्रहण करने के निर्णय का स्वागत किया।
इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि मैं भले वृंदावन से अपनी पढ़ाई की और आज वहीं रह रही हूं। लेकिन मेरा जन्म स्थान यहीं है। इसलिए मुझे इस मिट्टी से जुड़े रहना काफी अच्छा लगता है।
सतबहिनी झरना तीर्थ में जबतक मानस महायज्ञ का आयोजन होता रहेगा तथा इस स्थान पर विकास का कार्य होता रहेगा।
मैं सदैव तन,मन व धन से यहां की सेवा करती रहूंगी।
कहा कि अपनी मिट्टी की खुशबू सारे जहां से अच्छी होती है, जिससे कोई दूर नहीं रह सकता।
इस संबंध में हर्ष व्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह व सचिव पंडित मुरलीधर मिश्रा ने कहा कि यह सतबहिनी के लिए सौभाग्य की बात है। आदरनीय शिखा चतुर्वेदी के स्थाई सदस्यता ग्रहण करने से सतबहिनी के विकास में चार चांद लग जाएगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com