फिरोजाबाद योगी को देख जनता हुई बेकाबू, उमड़ा अपार जन सैलाब

जिला फिरोजाबाद के तहसील सिरसागंज मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव के लिए जनता से करी वोट की अपील ,साथ ही साथ जनपद की पांचों सीट मे जीत दिलवाने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकार की
उपलब्धियां गिनाई साथ ही साथ सपा पर कसा तंज। भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव सपा पर जमकर बरसे और फिरोजाबाद में सपा को बर्बाद करने के लिये प्रो रामगोपाल यादव सकुनी ही काफी है।
मुख्यमंत्री के अनुसार हरिओम यादव जनाधार वाले नेता है।
मुख्यमंत्री ने पलटवार किया कि सपा मुखीया ने वैक्सीन का विरोध किया जिससे कोरोना की चपेट मे ज़्यादा से ज़्यादा लोग आ जाये, हमने भी ठाना था अपने जनता जनार्दन का बाल बांका नही होने देंगे,हो सकता है वो अपने खानदान अपने परिवार के बारे सोचते होंगे लेकिन मेरे लिये उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही मेरा परिवार है उनके हित के बारे मे सोचना है। फिरोजाबाद के काँच उद्योग को वैश्विक मान्यता मिल रही है, मथुरा में देश का सबसे बड़ा आलू प्रॉसेसिंग सेंटर डाल दिया है, जिसमें लाखों आलू की खपत होंगी, किसानों को अच्छा दाम मिलेगा। फिरोजाबाद एटा अलीगढ़ आगरा और आसपास के सभी जिलों में चिप्स उत्पादन की इकाई स्थापित होगी।
इस कार्यक्रम में रविकांत गर्ग, सांसद चंद्रसेन जादौन,महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती सुमन चतुर्वेदी ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, राहुल चतुर्वेदी, सुमित जैसवार, संचालक अविनाश भोले, चैयरमेन सोनी शिवहरे, नगर अध्य्क्ष केशव गुप्ता, विधानसभा मीडिया प्रभारी ललित यादव,महामंत्री शशिकला यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती स्वेता पोरवाल, विजयप्रताप यादव छोटु, आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। रिपोर्ट ललित कुमार यादव

Subscribe to my channel

