बाँदा सेवक फाउंडेशन के द्वारा हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण

*सेवक फाउंडेशन के द्वारा हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण*
योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

तिंदवारी—
मूंगुस ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सेवक फाउंडेशन का उद्घाटन दलजीत सिंह के भतीजे आलोक सिंह के द्वारा हुआ l
इस अवसर पर सेवक फाउंडेशन के द्वारा आई वैद्या आई केयर दिल्ली से आए हुए चिकित्सक अनुराग शुक्ल,ललित उपाध्याय आदि के द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रवासी जनों का नेत्र उपचार सम्पन्न हुआ l
सेवक फाउंडेशन के निदेशक आशीष शुक्ला ने बताया सेवक फाउंडेशन एक रजिस्टर्ड संस्था है, जिसका उद्देश्य शिक्षित एवं विकसित ग्रामीण भारत है, यह संस्था निःशुल्क शारीरिक जांच,सोशल अवेयरनेस,पर्यावरण सुरक्षा,एवं असमर्थ बालकों को शिक्षित बनाने के कार्य पर जुटी रहती है l
उद्घाटन समारोह पर राजेश शुक्ला, अभिषेक,विपिन,प्रेमस्वरूप अवस्थी,प्रमोद अवस्थी आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे l

Subscribe to my channel



