Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा राशन गबन करने पर डीलर के विरोध में लाभुको ने कांडी ब्लॉक कार्यालय पर किया हंगामा

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट :-

कांडी: प्रखंड क्षेत्र के पतीला गांव के कई पीडीएस लाभुकों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जमकर बवाल काटा। जिसके चलते प्रखंड कार्यालय में दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। सभी लाभुक इस बात से आक्रोशित थे कि पतीला के डीलर राजा राम द्वारा चार माह से राशन नहीं दिया गया है।
इस बात कि जानकारी लगातार पदाधिकारियों को देने के बाद भी डीलर के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। पतीला पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी अमित दुबे के नेतृत्व में पहुंचे लाभुकों ने राशन वितरण कराने व डीलर के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। लाभुकों ने आरोप लगाया कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदार राजाराम के द्वारा विगत चार माह सितंबर से दिसंबर तक पीएमजीकेवाई एंव सामान्य राशन किसी भी कार्डधारी को भी नही दिया गया है। लाभुकों ने कहा कि राशन के साथ- साथ तेल व नमक भी नहीं दिया गया है। लाभुकों के द्वारा किये जा रहे हंगामा से प्रखंड कार्यालय में दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। हंगामा को देखते हुए एक मीटिंग में व्यस्त प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एमओ मनोज कुमार तिवारी व प्रमुख प्रतिनिधि पींकु पाण्डेय लाभुकों के बीच पहुंचे व लाभुकों को शांत कराते हुए डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।
लाभुकों का नेतृत्व कर रहे अमित दुबे ने कहा अगर कार्रवाई नहीं किया गया तो हमलोग अगले दिन डीसी गढ़वा से मिलेंगे। जिला परिषद उम्मीदवार प्रतिनिधि सह समाजसेवी दिनेश कुमार व विधायक प्रतिनिधि मणिकांत सिंह ने कहा कि लाभुकों को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।
मौके पर कुसुम देवी, रिंकू देवी, कलावती देवी, राम प्रवेश राम, प्रवेश मित्री , महेंद्र राम, सुनिता देवी, कविता देवी, प्रभा देवी सहित सैकड़ों लाभुक मौजूद थे। इस संबंध में बीडीओ सह एमओ मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि डीलर को निलंबित करने के लिए डीएसओ गढ़वा को प्रतिवेदन भेजा जा चुका है।लाभुकों को हर हाल में न्याय मिलेगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com