आगरा योगी यूथ ब्रिगेड में बड़ा बदलाव दर्जनों पदाधिकारियों का हुआ निष्कासन

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

आगरा । आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज होगई हैं । भाजपा को फिर से सत्ता में लाने और योगी आदित्यनाथ जी को सूबे का पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए योगी यूथ ब्रिगेड ने पूरी तरह कमर कस ली है । इसी क्रम में रविवार को योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व बड़ा फैसला लेते हुए संयोजक संजय शर्मा और जिलाध्यक्ष रहे जितेंद्र बघेल सहित दर्जनों निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है ।
यूवा मोर्चा के महानगर सचिव विकास राजावत,संजय सक्सेना, महानगर कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल,महानगर महासचिव दशरथ बघेल,महानगर उपाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ रजत ढाका, जिला सचिव रामेश्वर दयाल शाक्य,जिला महासचिव विजय पाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष यूवा रंजीत बघेल, जिला पीलीभीत से मंडल अध्यक्ष बरेली शिवेन्द्र दीक्षित आदि को निष्कासित किया गया है ।
सोमवार को मिडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने बताया कि चुनाव मे योगी यूथ ब्रिगेड अहम भूमिक में नज़र आयेगी । राष्ट्रवाद एवं हिंदुत्व के मुद्दों को लेकर योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक प्रत्येक हिन्दू परिवार के पास पहुंच रहे है और फिर एक बार योगी सरकार बनाने का आह्वान कर रहे है ।

Subscribe to my channel



