Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा अतर्रा थाना पुलिस ने देसी तमंचा सहित युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

अतर्रा थाना पुलिस ने कन्या प्राथमिक विद्यालय खमहौरा के नजदीक से चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया युवक किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और जेल भेजा गया।
बांदा जनपद के अतर्रा थाना पुलिस ने अपराध व वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.01.2022 को पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी अतर्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अतर्रा हरि शरण सिंह ने उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक सुधीर कुमार चौरसिया व आरक्षी संतोष प्रजापति के साथ कन्या प्राथमिक विद्यालय खमहौरा के नजदीक से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।युवक किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था।अभियुक्त भइयन यादव पुत्र बच्चा यादव उम्र 42 वर्ष निवासी खमहौरा कन्या प्राथमिक स्कूल के नजदीक पुलिस को संदिग्ध आता दिखाई दिया।अतर्रा थाना पुलिस ने जब उसे रोका और तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर मिला।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ 17/ 2022 धारा 3/25 ए एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com