Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा नए डीएम आनंद शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद सदर अस्पताल का निरीक्षण किया

Spread the love

 

सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष

सहरसा में नए जिलाधिकारी के रूप में आनंद शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद वे सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट, इमरजेंसी वार्ड महिला सर्जिकल वार्ड ,ओपीडी वार्ड समेत अन्य वार्डों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गई वहीं जिलाधिकारी आनंद शर्मा जब महिला वार्ड में प्रवेश किया तो एक महिला ने डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की जहां जिलाधिकारी ने त्वरित सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था को देखने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हुए हैं जहां विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया वहीं उन्होंने अस्पताल में भर्ती तमाम मरीज व जिले वासियों से मास्क पहनने की अपील की साथ ही साथ सरकार के गाइडलाइन का पालन करने को कहा ओपीडी वार्ड में डॉक्टर की उपस्थिति नहीं देखे डीएम आनंद शर्मा ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण की बात कर डाली ।

BYTE : डीएम सहरसा : आनंद शर्मा

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com