Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने खेल प्रेमियों को प्रदान किया बैट बॉल

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी : युवाओं में खेल की प्रतिभा को निखारने को लेकर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के शिवरी गांव के खेल मैदान पहुंच कर युवा समाजसेवी सह कांडी उतरी क्षेत्र से जिला पार्षद प्रत्याशी सुषमा कुमारी के पति दिनेश कुमार ने दर्जनों युवाओं के बीच बैट बॉल का वितरण किया।
जिसे पाकर युवा लोगों काफी प्रसन्न हुए और खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा दिलाया।
समाजसेवी दिनेश ने कहा कि खेल जीवन का हिस्सा है। सबसे प्रमुख बात यह है कि इससे शरीर स्वस्थ रहता है। यहां के ग्रामीण खिलाड़ी प्लेटफार्म व संसाधन के अभाव में उभर नहीं पा रहे हैं। मेरे तरफ से छोटा सा प्रयास खिलाड़ियों को सहायता के रूप में किया गया है। ताकि यहां के खिलाड़ी प्रखंड व जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर कांडी का नाम रौशन करेंगे।
दिनेश ने कहा कि इस तरह से युवाओं को प्रोत्साहन देने से भविष्य में बहुत आगे जाएंगे और प्रखंड का नाम रौशन करेंगे ।
साथ ही कहा कि खेल के क्षेत्र में मेरा सहयोग बराबर जारी रहेगा।
उन्होंने युवाओं से कड़ी मेहनत से खेलने की अपील करते हुए कहा कि युवा अगर चाहे तो खेल के जरिए भी कामयाबी के शिखर तक पहुंच सकता है। इसलिए आप सब लग्न के साथ खेलें।
मौके पर मुंद्रिका पासवान, मोती पाल, छोटू वर्मा, प्रमोद राम, काजू दुबे, कमलेश कुमार, शिवकुमार, सुमन कुमार, मनु कुमार, सूरज कुमार, नितीश कुमार, गौतम कुमार, अभिजीत कुमार, आनंद कुमार, बबन कुमार, प्रभात कुमार, पवन कुमार, दीपक कुमार साहित काफी संख्या में खेलप्रेमी मोजूद रहें।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com