Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा नरैनी में गोवंश को जिन्दा दफना दिए जाने के संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन सौपा

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

आज दिनाक 09/12/2021 दिन गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला बाँदा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ द्वारा गत 4 दिन पूर्व स्थित नरैनी स्थित ग्राम भुरेडी गौशाला व अन्ना गोवंशो को ट्रको के माध्यम से प्रशासन के द्वारा पहाड़ी खेडा म०प्र० के जंगलो में 150 गोवंशो को छोड़ा गया व 30-35 बीमार तथा दुर्घटना ग्रस्त जिन्दा गोवंशो को दफ़ना दिया गया था।
इस प्रकरण में विश्व हिन्दू परिषद जिला बाँदा द्वारा संबंधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुँच कर जिलाधिकारी महोदय को दिया गया तथा निम्न
मांगे माँगे की गई।
1. जिला प्रशासन द्वारा जो अभी तक कार्यवाही की गई हैं उससे विश्व हिन्दू परिषद् संतुष्ट नहीं हैं
2. जिला प्रशासन ने किसकी अनुमति से गोवंशो को गोशाला से जंगल में ट्रको द्वारा भेजा |
3. जिन्दा गोवंशो को किसकी अनुमति से जंगलो में दफनाया इन बेजुबान गौवंशो कि मौत का जिम्मेदार कौन हैं |
4. सभी दफनाये गए गौवंशो का पोस्ट मार्टम कराया जाये |
5. दोषी पाए जाने पर प्रशासनिक अधिकारियों पर का cows act और रासुका जैसी धारा लगा कर तत्काल गिरफ्तार किया जाये |

विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि अगर प्रशासन 4 दिन में हमारी माँगो को लेकर उचित कार्यवाही नहीं करता तो अन्यथा कि स्थिति में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल वृहद आन्दोलन के लिये बाध्य होगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला संरक्षक डॉ सुरेन्द्र भटनागर जिला उपाध्यक्ष फुलक मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष रवि मोहन जिला सत्संग प्रमुख अमर भगत जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश चौरसिया जिला सहप्रचार प्रमुख सुजीत कुमार विभाग संयोजक चंद्रप्रकाश जिला सह संयोजक अंकित पांडे जिला सुरक्षा सुरक्षा प्रमुख केपी प्रजापति जिला जिला सहसेवा प्रमुख संजय साहू सहसेवा प्रमुख लक्ष्मीकांत गुप्ता जिला सहगौरक्षा प्रमुख प्रफुल्ल मुसराहा नगर अध्यक्ष महेंद्र चौहान नगर उपाध्यक्ष महावीर कुशवाहा नगर मंत्री सुमित कुमार सोनी नगर उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता नगर सह गौरक्षा प्रमुख राहुल सागर नगर सह मंत्री फूल सिंह नगर सुरक्षा प्रमुख राज रैकवार दीपक साहू अंकेश कोस्टा राहुल शिवहरे राजू चौरसिया नीरज कुमार पुष्पराज संतोष चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com