चित्रकूट राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर में मतदान जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

चित्रकूट उत्तर प्रदेश

चित्रकूट जनपद की तहसील मानिकपुर अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर में आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए मौके पर पहुंचकर उप जिला अधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव के द्वारा विद्यालय परिसर में सम्मानित शिक्षकों और नौनिहाल बच्चों व विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में मतदान जागरूकता कार्यक्रम संपन्न करवाया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव में आम जनमानस को मतदान करने के लिए उत्साहित करना व मतदान की अहमियत और कीमत बताना समझाना है इस मौके पर गीत संगीत कार्यक्रम के माध्यम से भी सभी को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया उपस्थित सभी लोगों ने विद्यालय परिसर से निकलकर सड़कों पर गांव की गलियों पर निकलकर आम जनमानस को सचेत करते हुए मतदान करने के लिए अपील की उप जिला अधिकारी मानिकपुर के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया जिससे आने वाले चुनाव में काफी अधिक संख्या में आम जनमानस मतदान करेंगे क्योंकि बहुत से लोगों की सोच बदल चुकी है कहते हैं वोट क्यों करें क्या मिलता है हमें इन सभी भ्रांतियों को निकालने के लिए ही उप जिलाधिकारी ने यह कार्यक्रम रखा इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी विद्यालय के सम्मानित अध्यापक गण बहुत अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं व सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



