Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल पत्रकार हत्या के विरोध में निकाला केंडिल मार्च 

Spread the love

 

रिपोर्टर:- आलोक बादल

मधुबनी के पत्रकार अविनाश झा के निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार की संध्या एन यू जे के बैनर तले केंडिल मार्च निकाला ।मार्च का नेतृत्व एन यू जे के जिलाध्यक्ष उपेंद्र चंदन ने किया।

हाथो में तख्ती लिए पत्रकार पंचमुखी मन्दिर स्थित  कार्यालय से निकलकर शहर के बिभिन मार्गो से निकलकर गाँधी प्रतिमा के समक्ष समाप्त हो गया। पत्रकार  हत्यारो की फाँसी दो,हत्याकांड की न्यायिक जाँच हो,  पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो ,पत्रकार के परिवार को 25 लाख मुआवजा दो ,प्रसासनिक लीपापोती बंद करो आदि के नारे लगा रहे थे।बाद में गांधी मूर्ति के पास  दिवंगत पत्रकार अविनाश झा  की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा ।
मोके पर राज्य प्रतिनिधि मनोजरोशन ने कहा कि राज्य सरकार सम्पोषित माफिया आये दिन पत्रकार की हत्या कर रहे हैं।लेकिन पुलिस हत्याकांड की लीपा पोती में लगी रहती हैं।इस साल बिहार में एक दर्जन पत्रकार की निर्मम हत्या की जा चुकी है।लेकिन हत्यारे मजे से घूम रहे हैं, जो काफी शर्मनाक है।अगर सरकार जल्द हत्यारो को फाँसी नही देगी तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलेगा।

कैंडिल मार्च में मनजीत सिंह मल्होत्रा, हीरा सिंह, उमेश यादव, मनोजरोशन, करण कुमार लड्डू,शुरेश पप्पू ,मनोज चौधरी ,सिंटूकुमार ,सतीश कुमार आलोक,दीपक कुमार ,राजेश चौधरी आदि मौजूद थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com