Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई कागजों पर हो रहा कूड़ा निस्तारण, हकीकत देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
.
#हरदोई। नगर पंचायत कछौना पतसेनी में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था अभी तक न होने के कारण कस्बे का निकलने वाला सैकड़ों क्विंटल कूड़ा नगर पंचायत द्वारा मुख्य मार्गों के किनारे व नगर के स्थित तालाबों में फेंका जा रहा है। लखनऊ-हरदोई मार्ग पुरानी पेट्रोल पंप के पास जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिससे नगर की तस्वीर बेरंग हो रही है। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा इन कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है, जिससे काफी प्रदूषण होता है। वहीं कस्बे में कुशीनाथ मंदिर के पीछे तालाबों पर कूड़ा का ढेर डालकर धीरे-धीरे पाटा जा रहा है। जिससे तालाबों का अस्तित्व खत्म हो रहा है। भविष्य में तालाबों के पट जाने से जल संकट खड़ा हो जाएगा। जिसका खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ेगा। विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक कूड़ा निस्तारण हेतु भूमि आवंटित न होने के कारण जगह जगह में कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी के कारण कस्बे में संक्रामक बीमारी फैलने की प्रबल संभावना है।

तालाबों पर अवैध कब्जा व कूड़े के ढेर डाले जाने के कारण बरसात के समय जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कस्बे में मुख्य मार्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। कस्बे के मुख्य मार्ग पर भवन स्वामियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। सड़क के किनारे मौरंग, बजरी लगा रखी है। यहां तक नगर में पर्यावरण की रक्षा हेतु लगे पौधों को भी नहीं बख्शा नही जा रहा है। उनके पास अतिक्रमण कर रखा है। जिससे धीरे-धीरे पौधे समाप्त हो रहे हैं। पौधों में कभी पानी नहीं डाला जाता है। वह पौधों की मिट्टी की गुड़ाई भी नहीं की जाती है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

पूरे प्रकरण पर एसडीएम संडीला ने बताया कि अतिक्रमण कारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। नगर पंचायत द्वारा उक्त तालाबों पर कूड़ा डाला जा रहा है। यह घोर लापरवाही है। जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा निस्तारण हेतु एमआरएफ सेंटर के लिए भूमि आवंटित हो गई है। शीघ्र निर्माण कार्य चालू कराया जाएगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com