Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर सम्पूर्ण भारत वर्ष में रेल रोको अभियान सम्पन

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट ने संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने गल्लामण्डी परिसर पर एकत्रित होकर जुलूस के माध्यम से रेलवे स्टेशन करवी पहुँचे वही पुलिस प्रसाशन ने किसानों को मंडी परिसर पर ही कैद करने की कोशिश की लेकिन किसानों की हड़ दृढ़ता के कारण पुलिस प्रसाशन ने किसानों को रेलवे स्टेशन तक जाने दिया लेकिन रेलवे स्टेशन के अंदर परिवेस नही करने दिया किसानों की जिला प्रशासन से कहासुनी हुई लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसानों को रेलवे ट्रक पर जाने नही दिया जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश मे राजनीतिक पार्टी की सरकार नही है सरकार तानाशाही की है उद्दोग पतियों की सरकार देश मे चल रही इस सरकार में अपनी बात को कहने की स्वतंत्रता खत्म हो गई है जब तक काले कृषि कानूनों वापस नही होंगे तब तक देश मे किसान आंदोलन रत रहेगा किसानों पर हो रहे शोषण अब नही सहे जाएँगे 11 महीने से देश का किसान काले कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन रत है लेकिन ये हठी सरकार किसानों की बातों को अनसुनी करती आ रही है इस सरकार को किसान सबक सिखाएगा इनकी तानाशाही का जवाब किसान इनको देगा।
ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना देवरवा ने कहा कि पहली ऐसी सरकार है जिसने किसानों को और हमारे जवानों को आज आमने सामने खड़ा करने का कार्य किया है

लेकिन यह जवान भी हम किसानों के घर से हैं हम इनके साथ हैं।
बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से हम अपना रेल रोको विरोध प्रदर्शन सहित तीनों काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
और जब तक इन काले कानूनों को मौजूदा सरकार के द्वारा वापस नहीं किया जाएगा यह विरोध प्रदर्शन अनवरत ऐसे ही पूरे देश में चलता रहेगा।

जिलामहामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह ब्लाकध्यक्ष नरेश सिंह विनय कुमार त्रिपाठी उर्फ मुन्ना देवरवा ,विजय पांडेय ,अखिलेश मिश्रा, विजय सिंह राजकिशोर सिंह राकेश सिंह भोला सिंह बद्री प्रसाद सिंह शिवदयाल बघेल रामशरण राजपूत साधो प्रसाद रामेश्वर बाबा छोटे पीढ़िया नीलकण्ठ द्विवेदी नरेश तिवारी कमलेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com