फिरोजाबाद : भारतीय किसान यूनियन भानू का नारा भारत बचाओ विदेशी वस्तुएं छोड़ो देश की बनी वस्तु अपनाओ

फिरोजाबाद
पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी
न्यूज़ः राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का कहना है कि संपूर्ण देश में किसान और किसानी को लेकर भ्रम का माहौल पैदा किया जा रहा है इसी बात को लेकर संगठन भारतीय किसान यूनियन भालू ने कार्यालय इमलिया मैदान पर एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन को रख प्रदेश सरकार से खुले मंच पर चर्चा कर निम्न मांग पत्र भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित करना चाहते हैं
नंबर 1 किसान आयोग का गठन जिसमें देश के ईमानदार नेता व प्रत्येक राज्य के किसान सदस्य बनाए जाएं
नंबर दो पिछले 75 बरसों की किसान विरोधी नीतियों के कारण कर्जा हो गया है उस कर्जा से किसान मुक्त हो
नंबर 3 जैविक खेती व कृषि आयु को बुनियादी बढ़ावा हेतु कृषि ढांचे का सुधार किया जाए
नंबर 4 देश के किसान जो 60 साल पूरे कर चुके हैं उन्हें ₹10000 रुपया प्रतिमाह जीवन यापन भत्ता दिया जाये
नंबर 5 भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित संगठन के नेताओं की 30 वर्षों की चल अचल संपत्ति की जांच की जाए
नंबर 6 जनपद फिरोजाबाद या एटा में आलू प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाए जिससे किसानों को लाभ मिल सके
नंबर 7 किसानों के नलकूप की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए वही नलकूप की बिजली 18 घंटे देते हुए बिजली फ्री की जाए
नंबर 8 गांव में बिजली पानी सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाए
नंबर 9 कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाए
नंबर 10 आवारा पशुओं से किसान की फसल की सुरक्षा को देख तारबंदी पर कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की जाए वही आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा की जाए
बताते चलें कि इस मीठे जहर से आदमी धीरे-धीरे रोगी होकर मर जाता है वैसे ही कोई भी देसी विदेशी भाषा सभ्यता संस्कृति रूपी ज़हर से ग्रसित होकर अपना अस्तित्व खो देता है यही हालत है अपने आजाद भारत की गोरे अंग्रेजों से मुक्ति के बाद देसी अंग्रेजों ने भारत को विनाश के कगार पर ला दिया है सच्चाई तो यह है कि जब तक हम भारतवासी भारतीय मान्यताओं और परंपराओं पर चल रहे थे तो भारत विश्व गुरु था लेकिन विदेशी भाषा और सभ्यता संस्कृति को जैसे-जैसे अपनाने लगे वैसे ही पतन होने लगा भारत को भारतीयता के आधार पर खड़ा करने के लिए हमारा संकल्प है
नंबर 1 मिलावटी व जहरीले खाद्य पदार्थों से जन-जन को बचाने के लिए देश के किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करना
नंबर दो गुरुकुल की स्थापना देसी गौ माता का पालन
नंबर 3 योगाभ्यास घरेलू चिकित्सा स्वास्थ्य की रक्षा स्वयं ही करने के लिए जागरूक करना ताकि कोई रोगी ही ना हो
नंबर 4 आपस में भाईचारा रखना वह देश को नशा मुक्त करना न्याय संगत कर्तव्य प्रधान समाज का निर्माण करना
नंबर 5 जाति धर्म लिंग व वर्ग संप्रदाय भाषा क्षेत्रवाद आज की संकीर्ण भारत से ऊपर उठकर राष्ट्र हित के लिए कार्य करना

Subscribe to my channel



