Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : ब्लाक सुरसा के अध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री बनाए गए संदीप मिश्र

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने ब्लाक सुरसा की कमेटी का किया गया गठन

नरेंद्र मिश्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडलीय नेतृत्व की संस्तुति पर तथा प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन पर आज ब्लाक सुरसा की कमेटी की घोषणा की गई जिसमें अमर उजाला के पत्रकार अमित सिंह को अध्यक्ष तथा दैनिक जागरण के पत्रकार संदीप मिश्र को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है इसके अलावा हिंदुस्तान के पत्रकार नरेंद्र मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग वर्मा को उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह ,जगदीश वर्मा व विपिन शर्मा को मंत्री, राजेश त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष ,अशोक तिवारी को संगठन मंत्री तथा रामचंद्र कश्यप को महत्वपूर्ण मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पृथ्वीराज राठौर व विजय कुमार शर्मा को सदस्य बनाया गया ।भाइयों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हितों में कार्य करते हुए अपनी एकता को मजबूत रखें जिला महासचिव रजनीश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन को आगे बढ़ाने में सभी लोग अपना सहयोग करेंगे तहसील अध्यक्ष अजय सिंह ने अपनी पत्रकारिता के जीवन काल के तमाम अनुभव बातें तथा साफ-सुथरी पत्रकारिता करने पर जोर दिया। सुरसा ब्लाक के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि संगठन के द्वारा जो मेरे ऊपर विश्वास जताया गया है मैं संगठन तथा पत्रकारों के हित में कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार वीरेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सबसे पुराना संगठन है तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है वह इस संगठन से 1995 से जुड़े हुए हैं उन्होंने यह भी बताया कि 1995 में प्रदेश के राज्यपाल हरदोई के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। वरिष्ठ पत्रकार आशीष सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।//

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com