चित्रकूट : उप जिला अधिकारी के द्वारा सहायक अभियंता आशीष कुमार के साथ पावर हाउस का निरीक्षण किया

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के तहसील मानिकपुर पावर हाउस का निरीक्षण प्रमेश श्रीवास्तव उप जिला अधिकारी व सहायक अभियंता श्री आशीष कुमार के साथ किया गया मौके पर je तथा स्टाफ मौजूद था ,शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया गया ,पिछले डेढ़ घंटे की 7 शिकायतें दर्ज थी ,जिनका निस्तारण अभी शेष था, पावर हाउस की स्वच्छता सामान्य थी किंतु बाहर प्रांगण में घास आदि उगी हुई थी ,je द्वारा बताया गया कि इसे कटवाया जा रहा है। इस पावर हाउस से चार फीडर जुड़े हुए हैं हनुवा, मानिकपुर ,मारकुंडी ,कशेरुआ ,जबकि पावर हाउस सरैया से सरैया,echvara तथा जल संस्थान के फीडर जुड़े हैं ,j.e. द्वारा बताया गया कि शहर में 20 घंटे की आपूर्ति हो रही है जो मानक के अनुरूप है किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के स्थान पर 16 या 17 घंटे ही आपूर्ति हो रही है, सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि दोनों पावर हाउस में कुल 21 कर्मचारी होने चाहिए इसके स्थान पर 15 कर्मचारी हैं, कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई लाइनमैन गोपाल अनुपस्थित थे ,बताया गया वह मेडिकल पर हैं ,शेष सभी पावर हाउस में या फील्ड में थे ,प्रायः वर्षा में बिजली जाने की समस्या के संबंध में बताया गया की लाइंस पुरानी है तथा बहुत लंबी हैं इस कारण से फॉल्ट की पहचान करने में बहुत समय लगता है ,विशेष रुप से बारिश में समस्या आती है, यह भी बताया गया कि मारकुंडी ,ऊंचा डीह,भंवरी में नया पावर हाउस प्रस्तावित है ।जहां-जहां पावर लाइन से पेड़ टच कर रहे हो उन्हे कटवाने के निर्देश दिए गए दिए गए साथ ही लाइंस को टाइट करने के तथा अधिक से अधिक बिजली जन सामान्य को पहुंचाई जाए ऐसे निर्देश दिए गए।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



