त्रिवेणी गंज सुपौल : बिहार के सुपौल जिला अंतर्गत राघोपुर प्रखंड के लखीचंद उच्च विद्यालय सिमराही में प्रखंड वार्ड सचिव संघ की एक बैठक रखी गई।

रिपोर्टर:-आलोक बादल त्रिवेणीगंज (सुपौल)

एंकर:- जिसमें प्रखंड के सैंकड़ो वार्ड सचिव एवं अन्य प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित हुए त्रिवेणीगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार किशनपुर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार कोषा अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं अतिथि के रूप में वार्ड सचिव संघ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सुमन उपस्थित हुए सभा को सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी संबोधित किया जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के सभी वार्ड सचिव 4 साल से ईमानदारी पूर्वक गली नली का कार्य किए हैं। जो धरातल पर देखा जा रहा है। फिर भी उसके बदले में वार्ड सचिव को बिहार सरकार से मानदेय भत्ता अथवा मजदूरी के रूप में एक भी रुपया नहीं मिला है। जबकि वार्ड सचिव के द्वारा मजदूर को मजदूरी का भुगतान किया जाता है। दुख की बात यह है कि जो व्यक्ति एक दूसरे को मजदूरी दे सकता है। और उन्हें ही खुद मजबूरी ना मिले यह संवैधानिक बात नहीं है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और मंत्री को कई बार आवेदन देकर गुहार लगाया गया लेकिन यह मनमौजी बिहार सरकार एक भी बात नहीं सुनी अगर हमारी मांगे बिहार सरकार नहीं मांनती है। तो हम सभी वार्ड सचिव मिलकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है।
अब देखने वाली बात होगी कि बिहार में डबल की सरकार कब तक इस पर ध्यान देती है। या ऐसे ही सभी वार्ड सचिव भूखे मरते रहेंगे।

Subscribe to my channel



