Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
हरदोई : *दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

रिपोर्ट अनूप कटियार
बेनीगंज /हरदोई -कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक 13 वर्षीय बालिका के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि नाबालिक बालिका के पिता ने दुष्कर्म मामले का प्रार्थना पत्र दिया था । बालिका के पिता विजय कुमार पुत्र प्रभु निवासी ग्राम बलदेव पुरवा कोतवाली बेनीगंज ने दिए हुए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बीते शनिवार को बालिका सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी,किंतु गांव के ही पहले से घात लगाए बैठे दिनेश पुत्र द्वारिका ने गन्ने के खेत में खींच कर दुष्कर्म किया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत चालान न्यायालय को रवाना किया गया है।

Subscribe to my channel



