Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : आबकारी व पुलिस की सयुक्त छापेमारी में 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

*बिलग्राम/सण्डीला/हरदोई* अपर मुख्य सचिव, आबकारी, उत्तर प्रदेश एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के आदेश एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज थाना बिलग्राम के कस्बा रावण पुरवा कंजर पुरवा, थाना कासिमपुर के ग्राम गौसगंज कंजड़ बस्ती मुसलमानाबाद में आबकारी एवं पुलिस विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से दबिश दी गई।दविश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 85 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 800 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 5 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार मय टीम तथा थाना बिलग्राम, थाना कासिमपुर पुलिस टीम मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com