Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *हरिहरपुर राजकीयकृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय में विशिष्ट लाइब्रेरी का किया गया उद्घाटन ।*

Spread the love

 

Jharkhand Garhwa से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी -हरिहरपुर राजकीय कृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय में द्वीप प्रज्जवलित और स्वर्गीय विक्रमा सिंह के फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित कर विशिष्ट लाइब्रेरी का उद्घाटन भुदाता पौत्र वायु सेना पदक(वीरता) से सम्मानित सुनील सिंह उनकी पत्नी मीना देवी,उमेश्वर प्रसाद सिंह,विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अलाउद्दीन और राकेश सिंह के द्वारा उद्घाटन किया ।प्रभारी प्रधानाध्यापक अलाउद्दीन ने कहा इस विद्यालय में पहले से भी लाइब्रेरी है नई लाइब्रेरी होने से स्कूल का विकास के साथ-साथ क्षेत्र का विकास और बच्चों का विकास मे चार चांद लगेगा । सभी भू दाता और जनप्रतिनिधि को धन्यवाद दिया और इस प्रकार के कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पीचड़ी स्कॉलरअनामिका सिंह ने कहा की किताब मानव का दर्पण है।विद्यार्थी के बीच किताब और पैसा रखकर उसने पूछा पैसा और किताब में आपलोगों का क्या चयन होगा तो विधार्थी ने किताब का चयन करने को कहा ।मौके पर वही मवि के प्रभारी किशोर कुमार ने कहा लाइब्रेरी का उद्घाटन होंने से शिक्षा जगत के अलख ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतरीन होगा।पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह ने कहा इनके पूर्वजों के द्वारा विद्यालय बनाने के लिए जमीन दान दिया गया था वहीं आज विशिष्ट लाइब्रेरी दिया गया जो सभी लोगों के लिए लाभकारी है बीडीसी प्रतिनिधि दुर्गा राम इन लोगों के परिवार द्वारा लगातार कुछ ना कुछ स्कूल को सहयोग किया जाता है। सुनील सिंह ने कहा इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार से नवाजा जाएगा छात्र छात्राओं दोनों को बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान लाने पर स्वर्गीय विक्रमा सिंह स्कॉलरशिप के रूप में 1100,1100 रु से नवाजा जाएगा किसी छात्र छात्राओं को जो भी कमी होगा विद्या अध्ययन में यथासंभव पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अनूप राज कुंअर, अजीत सिंह मंच संचालन विद्यालय शिक्षक, आदित्य साह,रंजीत कुमार,श्रीगर्ग वत्स, रौशन द्वीप टोप्पो,और अजीत सिंह उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com