Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल : प्रेमिका पहुँची प्रेमी के घर।स्कूल की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता हीं नहीं चला।

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमण्डलोय मुख्यालय अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी वार्ड नं0-09- का रहनेवाला प्रेमी एवं प्रेमिका की है। प्रेमीका ने रात में अपने घर से भाग कर प्रेमी के घर पहुँची बाद प्रेमी के घरवालों ने प्रेमी एवं प्रेमिका की शादी करा दी।
प्रेमिका ने बताया की दो वर्ष पूर्व में हीं पढ़ाई करने के क्रम में दोस्ती हो गई थी।
दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता हीं नहीं चला।
साथ जीने मरने की कसमें खाने लगी।प्रेम प्रसंग के इस मामले में घरवालों के डर से प्रेमिका किसी तरह अपने घर से भाग कर प्रेमी के घर पहुंच गई।
जिसके बाद मामले की नजाकत को देखते हुए प्रेमी के घर वाले ने दोनों की शादी करवा दी है।
जानकारी मिली है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनो नावालिग है लिहाजा सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने उस प्रेमिका को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर उसके प्रेमी को भी पूछताछ के लिए थाने ले गई। दरअसल ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जहां बसबिट्टी गाँव का प्रेमी करीब-02-वर्ष पूर्व से हीं पास के गाँव के ही एक प्रेमिका से प्यार करता था। प्रेमी अपने माता पिता के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था।
गत-01-सप्ताह पहले प्रेमी इंटर में एडमिशन कराने गांव आया था।
जहां प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को फोन कर बुलाने को कहा।
प्रेमिका को यह कह कर प्रेमी को फोन करने को कहा की तुम्हारी शादी प्रेमी से करवा देंगे।
जब प्रेमी अपने प्रेमिका के घर पहुंचा तो पूर्व से हीं प्रेमिका के घरवालों ने प्लानिंग कर रखी थी।
जैसे हीं प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंची प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी।
साथ हीं प्रेमिका को भी प्रताड़ित किया गया।
पीड़ित प्रेमिका ने अपने घरवालों पर आरोप लगाया है कि घर मे उसके परिजन उन्हें भी प्रताड़ित किया है। उसे शरीर पर कई जगह गर्म छड़ से दाग दिए हैं।
जिसका ताजा जख्म हाथ पर दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है की समय पर परिजनों की सूचना पाते हीं सदर पुलिस ने मोके पर पहुंचकर प्रेमी को बचा लिया।
प्रेमिका ने अपने घरवालों पर ये भी आरोप लगाया है कि देर रात मेरे परिजन मुझे भी दंडित करने का प्लान बना रहा था।
वहीं परिवार वालों के द्वारा दंडित करने की भनक प्रेमिका को लग गई। लेकिन मौका पाकर प्रेमिका ने मोबाइल से अपने प्रेमी के बड़े भाई को फोन कर दिया।
देर रात करीब-01-बजे वो अपने प्रेमी के घर किसी तरह भाग कर पहुँच गई।
जिसके बाद प्रेमिका प्रेमी से शादी की जिद्द पर अर गई।
प्रेमी के घर वालों ने आनन फानन में हिन्दू रीति रिवाज से दोनो की शादी करवा दी।
जिसके बाद सुबह पहुँची सदर पुलिस ने लड़के और लड़की दोनों को थाने ले आयी और आगे की करवाई मे जुट गई है।
जानकारी मिल रही है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनो नावालिग है।
फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

बाईट:-प्रेमी।
बाईट:-प्रेमिका।
बाईट:-ग्रामीण।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com