Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रखंड अध्यक्षों की हुई घोषणा

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़। स्थानीय रेलवे मैदान,पाकुड़ में जिलाध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की एक विशेष बैठक हुई जिसमें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन योद्धाओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के संरक्षक-सह- भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह, संभाग प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद भगत,जिला परिषद के उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला,महिला विंग के जिलाध्यक्ष सबरी पाल,युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। तय किया कि
राष्ट्र एवं देश हित में जनसंख्या नियंत्रण हेतु एक कङा कानून बनना चाहिए। पाकुङ जिले में भी इसके लिए प्रयास चल रहा है। पाकुड़ नगर एवं छ: प्रखंडों के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने
पाकुर नगर के लिए सुशील साहा,पाकुड़ प्रखंड मोहन कुमार मंडल,हिरणपुर लखी प्रसाद साह, लिट्टीपाड़ा प्रशांत मंडल,अमङापाड़ा संतोष कुमार सिंह,महेशपुर अमित कुमार अग्रवाल एवं पाकुङिया हृदयानंद भगत के नाम अध्यक्ष के रूप में घोषणा की गई। सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों का स्वागत मंचासीन सभी अधिकारियों ने अध्यक्षों को माला एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया।बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों के प्रति शुभकामना व्यक्त किया।जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि हम बहुत जल्द जिला कार्यसमिति की घोषणा करने वाले हैं। सभी प्रखंड अध्यक्ष भी अपनी कार्यसमिति एक सप्ताह के अंदर बना बना लें। जिससे विधिवत प्रखंड समिति की घोषणा की जा सके।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,राणा ओझा, पूर्व प्रधानाध्यापिका कल्पना मुखर्जी, साधना ओझा,पूर्व वार्ड पार्षद बेला मजूमदार,गोपी दुबे,राम रंजन सिंह,भागीरथ तिवारी,राजेश डोकानियां,धर्मेंद्र शाह,राजेश यादव, नंदलाल ओझा,पुरुषोत्तम राय,अधिवक्ता संजीत मुखर्जी रणजीत चौबे,मनीष पाण्डेय,सुलेमान मुर्मू,नरेंद्र शाह,अमर ठाकुर,बहादुर मंडल,राजेश साहा,जीतू सिंह,मिठू दुबे,सुभाष किस्कू उपस्थित थे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com