Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: *प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को ठेगा दिखा रहे है सफाईकर्मी*

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा (बिसंडा) :- एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश व स्वच्छ बनाने के लिये करोड़ों रुपये का बजट आवंटित कर रहे हैं तो वहीं जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी व सफाई कर्मी स्वच्छता अभियान की धज्जियां उडाते नजर आ रहे है। उन्हें न तो साफ सफाई से मतलब है और न ही स्वच्छता मिशन से। या यूं कहा जाये कि शासन के मंशानुरुप स्वच्छ भारत मिशन की धारणा पर आघात पहुंचाया जा रहा है,
आपको बता दे कि बीते कुछ माह पहले जिलाधिकारी द्वारा गांवो में सफाईकर्मियो की टोलियां बनाकर गांवो की साफ- सफाई करने के लिए बाँदा जिले के सभी ब्लॉकों के खण्ड विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को आदेशित किया था , लेकिन उन आदेशो की धज्जियाँ ब्लॉक के अधिकारी व सफाईकर्मी उड़ा रहे हैं , इसी कड़ी में बिसंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोर्राखुर्द के अपना दल एस पार्टी बबेरु के विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल ने साफ- सफाई के कार्यों का जायजा लेने पहुँचे तो
तो मौके पर सभी सफाईकर्मी स्कूल में आराम करते हुए पाए गए है,
जब विधानसभा अध्यक्ष – अरुण कुमार पटेल द्वारा पूछा गया कि आप लोग किस कार्य के लिए गांव आये हैं तो उस टोली में मौजूद सभी लोग कार्य करने लगे ,लेकिन उसी टोली में बिसंडा ग्रामीण में तैनात सफाई कर्मी गुलाब कुशवाहा ने काम करने से मना कर दिया , जब विधानसभा अध्यक्ष ने अरुण कुमार पटेल ने कारण पूछा तो वह बद्तमीजी से बात करते हुए , कहा कि “मैं तुमको देख लूंगा ,जो तुम्हे करना हो कर लो , तुम लोग मेरा कुछ नही कर सकते हैं ,मैं अपनी मर्जी से काम करूंगा ,तुम लोगो ने हमें नौकरी नही दी, वही जब विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बिसंडा बीडीओ मनोज कुमार सिंह जी को फोन के माध्यम से अवगत कराया तो सफाई कर्मी गुलाब कुशवाहा ने गाली- गलौज और देख लेने की धमकी देते हुए चला गया ” वही विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल ने बताया सहायक विकास अधिकारी पँचायत की सह पर ब्लॉक सभी सफाई कर्मचारी मनमानी पर उतारू है , साथ ही कहा क्षेत्र किसी भी गांव चले जाइये हर गांव में गंदगी का अंबार लगा है ,जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियों उत्पन्न हो रही , वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां अधिकारी, कर्मचारी उड़ा रहे हैं , वही उन्होंने कहा कि सफ़ाई कर्मी व प्रभारी सहायक विकास अधिकारी की जांच कर उचित कार्यवाही की जाय, अन्यथा की स्थिति में उच्च अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराकर कार्यवाही करवाई जाएगी , वही जब ग्राम प्रधानपति पवन सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने ने भी बताया कि सफ़ाई कर्मियो द्वारा कोई कार्य नही किया जा रहा है , कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके है लेकिन सफ़ाई कर्मी अपनी आदतों से बाज नही आ रहे है , बताया कि हमारे गांव कोर्राखुर्द में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा 11 सफाईकर्मियों की टोली बनाकर ड्यूटी लगाई गई है ,लेकिन उस टोली में मौजूद सफ़ाई कर्मी गुलाब कुशवाहा जो बिसंडा ग्रामीण में नियुक्त है ,साथ ही सभी सफाई कर्मचारी हर बार गांव आते है ,लेकिन गांव गली की दुकानों पर व स्कूल आकर आराम करते रहते है , हमारे कहने पर भी सफाई कर्मी गुलाब कुशवाहा बेवजह की बहस व मारपीट पर आमादा हो जाता है , सभी सफाई कर्मी सुबह करीब 10 बजे गांव आते है ,और बिना कोई साफ सफाई किये एक – दो घण्टे में वापस चले जाते है , ऐसी स्थिति जब सफाईकर्मियो को कोई कार्य नही करना तो जिलाधिकारी द्वारा ऐसी टोली का कोई औचित्य नही है ,साथ ही ऐसे बदतमीज सफ़ाई कर्मी गुलाब कुशवाहा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com