Breakingएक्सक्लूसिवमध्यप्रदेश

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एन एस यू आई प्रतिनिधि मंडल यतेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीवाजी यूनिवर्सिटी पहुंचे

Spread the love

रिपोर्टर विकास गुप्ता
मध्यप्रदेश
एंकर – मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एन एस यू आई प्रतिनिधि मंडल यतेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जीवाजी यूनिवर्सिटी पहुंचे, जीवाजी यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही मेन गेट पर ताला डालकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।
वीओ – इसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, हंगामा अधिक होता देख कुलसचिव आनंद मिश्रा आए और एन एस यू आई के कार्यकर्ताओं की मांगों को सुना, उन्होंने बताया कि परिचालक के नाम से छात्रों से ठगी की जा रही है, और बीएचएमएस का रिजल्ट अब तक घोषित नहीं किया गया है, इसके अलावा बीएससी नर्सिंग कार्ड मामले में किन लोगों पर एफ आई आर दर्ज की है उनकी लिस्ट सार्वजनिक की जाए, जिस पर कुलसचिव कोई भी जवाब नहीं दे पाए, इस दौरान एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं ने पैसे इकट्ठे करके कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को देने का प्रयास किया और कहा कि हमारा रिजल्ट अच्छा बना दिया जाए , एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और कुलपति संगीता शुक्ला के पोस्टर पर स्याही डालने का प्रयास और पोस्टर भी जलाए गए, मौके पर पुलिस कर्मियों ने पोस्टर छुड़ाते हुए उन्हें पकड़कर थाने ले गए, इस मौके पर यतेंद्र सिंह, वंश माहेश्वरी, अभिषेक व सचिन चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com