BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष बैठक आयोजित

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष बैठक आयोजित

Spread the love

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष बैठक आयोजित

सहरसा विकास कुमार प्रभारी

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की गई।बैठक में छठ घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, पेयजल सहित छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर महापौर बैन प्रिया संजीव झा , उपमहापौर गुड्डू हयात, उप नगर आयुक्त, सम्मानित वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधिगण तथा नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।वही स्वच्छ घाट, बेहतर व्यवस्था और सुरक्षित छठ पर्व हमारा संकल्प है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com