BreakingPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
Trending

भाजपा नेत्री डॉ. ज्योति उपाध्याय ने महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

भाजपा नेत्री डॉ. ज्योति उपाध्याय ने महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

Spread the love

भाजपा नेत्री डॉ. ज्योति उपाध्याय ने महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

चित्रकूट।

ग्राम गड़वारा में आयोजित जनसभा में भाजपा नेत्री एवं गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. ज्योति उपाध्याय ने सहभागिता करते हुए उपस्थित महिलाओं को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में डॉ. ज्योति उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में महिलाएं प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। आज महिलाएं आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

डॉ. ज्योति उपाध्याय ने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करें, उनका लाभ लें तथा अपने आसपास के पात्र परिवारों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।

जनसभा के दौरान महिलाओं ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिनका डॉ. ज्योति उपाध्याय ने विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उन्हें योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सरकार की जनहितकारी नीतियों एवं योजनाओं की सराहना करते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।

ग्रामवासियों ने डॉ. ज्योति उपाध्याय का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीणजन एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री मोनू मिश्रा भी उपस्थित रहें!

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com