नीरज कुमार बबलू ने कहा कांग्रेस हिंदुओं को मरवाने की कर रही है साजिश।
नीरज कुमार बबलू ने कहा कांग्रेस हिंदुओं को मरवाने की कर रही है साजिश।

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* नीरज कुमार बबलू ने कहा कांग्रेस हिंदुओं को मरवाने की कर रही है साजिश।
*स्टोरी :-* कांग्रेस हिंदुओं को मारने की साजिश कर रही-नीरज बबलू।सहरसा में बोले-हिंदुओं की संपत्ति लूटकर मुसलमानों में देने की साजिश चल रही है।
*एंकर :-* पीएचडी मंत्री नीरज कुमार बबलू नया बाजार स्थित अपने निज आवास पर प्रेस वार्ता किया।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कॉंग्रेस पर जमकर बरसे।उन्होंने कहा की कल प्रधानमंत्री जी फारबिसगंज की धरती पर आये थे,जहाँ उन्होंने उन बातों को दोहराया जो मनमोहन सिंह पहले कहे थे जो देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।उनको दोहराने का मकसद था कि ये सेमपित्रो दा ने कहा है जो विदेशों में कानून है ,अगर कोई व्यक्ति मर जाता है तो उनकी 55 प्रतिशत संपत्ति सरकार ले लेती है और गरीबों में बांट देगी।मुझे लगता है की कॉंग्रेस की ये साजिश चल रही है। काहे की संपत्ति का पहला अधिकार अगर मुसलमानों का बता रहे है ,हिन्दू के संपत्ति को मरने के बाद लूट कर मुसलमानों में बांटने की साजिश चल रही है।कॉंग्रेस सिर्फ और सिर्फ साजिश का काम कर रही है।
उन्होंने ये भी कहा की जो हिंदुस्तान है यहां के लोग परिवारिक हैं परिवार के साथ जीते हैं ,पत्नी और बच्चों के साथ जीते हैं,अपने बेटा पोते के लिए कमाई कर खुद पे खर्च नहीं करते हैं,लेकिन बच्चो के लिए पोता के लिए जमा करते हैं। यहां विदेशी कल्चर नहीं है।विदेशों में है खुद के लिए बहुत ज्यादा जीते हैं।कई पत्नियां करते हैं,कई बच्चे रहते हैं,कई कॉन्टेक्ट मैरेज करते हैं फिर कहीं चले जाते है वो लोग खुद के लिए जीते हैं।लेकिन यहां का कल्चर है कि लोग परिवार के लिए जीते है बेटा के पोता के लिए संपत्ति जमा करते हैं।कहीं न कहीं हमारे संस्कृति पर हमला का साजिश हो रहा है कॉंग्रेस के द्वारा।कॉंग्रेस साजिश कर रही है यहां के संस्कृति को तोड़ो,यहां फुट डालो फिर राज करो जो अंग्रेजो के द्वारा एक फंडा था फुट डालो और राज करो।कॉंग्रेस यही चाह रही है।क्योंकि लोग देख रहे हैं पूरा देश एकतरफा है ,पूरा सनातनी एकतरफा है भाजपा के लिए और भाजपा की पुनः सरकार बनने जा रही है।कॉंग्रेस बेचैनी में है और साजिश रच रही है कैसे इस चीजों को तोरे।
वहीं उन्होंने ईवीएम को लेकर भी कहा की देखिए कल सुप्रीम कोर्ट का एक बड़ा तमाचा पड़ा ऐसे लोगों को जो बूथ लूटने का काम करते थे ।ऐसे बूथ लुटेरे जो बैलेड पर विश्वास करते थे बैलेड को लूटने पर विश्वास करते थे जो ईवीएम पर भरोसा नहीं करते थे।उसपर ईवीएम पर मोहर लगाकर के सुप्रीम कोर्ट ने मोहर लगाकर बड़ा डिसीजन दिए है। ऐसे लोगों को करारा तमाचा लगा है।