Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

काकोरी में बड़ा हादसा सिलेंडर फटने से 5 की मौत 4 घायल

काकोरी में बड़ा हादसा सिलेंडर फटने से 5 की मौत 4 घायल

Spread the love

👉 *आवाज इंडिया लाइव*

👉 *काकोरी में बड़ा हादसा सिलेंडर फटने से 5 की मौत 4 घायल*

👉 *लखनऊ*

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में बीती रात लगभग साढ़े दस बजे बड़ा हादसा हुआ है।दो सिलेंडरों में धमाके से 3 बच्चियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हैं।घायलों का इलाज चल रहा है।

*जानें क्या है पूरा मामला*

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात लगभग साढ़े दस बजे काकोरी के हाता हजरत साहब में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की से दो गैस सिलेंडरों में धमाका हो गया, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

*मृतकों और घायलों के नाम*

इस हादसे में 50 वर्षीय मुशीर,45 वर्षीय की हुस्न बानो, 7 वर्षीय की रइया, 4 वर्षीय की उमा और 2 वर्षीय की हिना की मौत हुई है। वहीं 17 वर्षीय ईशा, 21 वर्षीय लकब, 34 वर्षीय अजमद और 18 वर्षीय अनम घायल है। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com