Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

ब्राह्मणो को गाली देने वालों की अब खैर नहीं सवर्ण आर्मी

ब्राह्मणो को गाली देने वालों की अब खैर नहीं सवर्ण आर्मी

Spread the love

बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज़

ब्राह्मणो को गाली देने वालों की अब खैर नहीं सवर्ण आर्मी

ब्रह्मण समाज को गाली देना सचिव को पड़ा भारी सवर्ण आर्मी में दिखा आक्रोश

बाँदा- कमासीन ब्लॉक के तिलौसा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रजापति ने एक व्यक्ति से फ़ोन पर पूरे ब्राह्मण समाज को गाली दिया जिससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश आ गया
चित्रकूट मंडल मीडिया प्रभारी समाजसेवी सुमित शुक्ला ने बताया कि जब यह प्रकरण जिलाध्यक्ष सवर्ण आर्मी उमेश तिवारी को पता चली तो उन्होंने तुरंत सवर्ण आर्मी के जिला उपाध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी को सवर्ण आर्मी टीम के साथ कमासीन थाने में एफ आई आर दर्ज कराने भेजा तत्पश्चात उमेश तिवारी ने फ़ोन कर एस ओ कमासीन को ऐसे असामाजिक तत्व पर त्वरित एफ आई आर दर्ज करने को कहा। एस ओ ने सचिव के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है। जिलाध्यक्ष सवर्ण आर्मी उमेश तिवारी बताते हैं यह ब्राह्मणों द्वारा कभी भी किसी समाज को टारगेट कर उन्हें गाली या अपशब्द नहीं गए फिर भी असामाजिक लोग सवर्ण को टारगेट कर उन्हें अपमानित करने में पीछे नहीं हटते। कुछ तो मात्र वोट बैंक के लिए हमारे धर्म ग्रंथों का अपमान करते है मगर अब सवर्ण जाग गया हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा जो भी व्यक्ति समाज को या धर्म ग्रंथों का अपमान करेगा उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी एक्शन लिया जाएगा। जिलाउपाध्यक्ष सवर्ण आर्मी धर्मेंद्र कुमार बताते हैं सवर्णों ने कभी भी किसी भी समाज का अहित नहीं चाहा है अपितु सवर्णों द्वारा समाज में शांति और प्रेम बाटने का काम किया गया है मगर कुछ राजनीति के चापलूसों द्वारा सवर्ण के खिलाफ जहर बोने का कार्य किया जा रहा है।
शिकायत पत्र देने में रत्नेश द्विवेदी जिलाउपाध्यक्ष सवर्ण आर्मी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा जिलाउपाध्यक्ष सवर्ण आर्मी, कन्हैया मिश्रा बजरंगदल,गौरव मिश्रा, संजीत कुमार, रत्नेश पाण्डेय, जयप्रकाश द्विवेदी, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रवीण आदि सम्मिलित रहे।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com