Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

अपने ही माता को लोहे के रड से पीट-पीटकर हत्या कर देने

अपने ही माता को लोहे के रड से पीट-पीटकर हत्या कर देने

Spread the love

अपने ही माता को लोहे के रड से पीट-पीटकर हत्या कर देने

 

 

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के पत्थर वार पंचायत अंतर्गत अठारे गोपालपुर गांव में पुत्र ने अपने ही माता को लोहे के रड से पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। वही मृतका के पति रामरतन शर्मा ने बताया कि मेरे पुत्र विजय शर्मा ने कई महीनों से अपने पर जमीन रजिस्ट्री कराने को लेकर अपने ही मां रामदुलारी देवी को कह रहा था। वही मां रामदुलारी देवी ने पुत्र के नाम पर जमीन रजिस्ट्री करने को लेकर विरोध कर रहे थे। किसी बीच विजय शर्मा ने अपने मां को जमीन रजिस्ट्री को लेकर कई बार जान से करने की धमकी एवं चेतावनी दे रहे थे। जो कि आज विजय शर्मा ने अपने मां रामदुलारी देवी को बैठी से वार कर दिया जिसे रामदुलारी देवी का कान कट गया। उसके बाद भी विजय शर्मा की नाजायज गुस्सा संतुलन पर नहीं आया और वह लोहे के रड से अपने माता के सर पर वार कर दिया।जिसे माता रमदुलारी देवी को सर फट गया और मौके पर ही राम दुलारी देवी ने दम तोड़ दिया। युक्त घटना को देख कर आसपास के ग्रामीणों ने प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली को सूचना दी।उक्त घटना की सूचना मिलते ही प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ने अपने पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया। वही प्राणपुर थाना अध्यक्ष एवं पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पुत्र विजय शर्मा ने अपने नाम पर जमीन रजिस्ट्री करने को लेकर अपने मां के ऊपर दबाव बना रहे थे। मां रामदुलारी देवी के विरोध करने पर उनके ही पुत्र विजय शर्मा ने पीट-पीटकर माता दुलारी देवी को हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है। तथा मुख्य अभियुक्त पुत्र विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com