थाना शिकोहाबाद में आगामी होली और सब ए बारात के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी बैठक का किया गया आयोजन
थाना शिकोहाबाद में आगामी होली और सब ए बारात के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी बैठक का किया गया आयोजन


पूरा मामला थाना शिकोहाबाद से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 2 3 2023 को
एसडीएम शिकोहाबाद ने कहा- होली व शब-ए-बारात के त्यौहार को शांति व सौहार्द के साथ मनाए
फिरोजाबाद-: फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद परिसर में होली और शब-ए-बारात के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम शिकोहाबाद की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। एसडीएम ने कहा कि होली के साथ-साथ शब-ए-बारात भी मनाई जाएगी। इसे कों लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से अराजकता न हो। हर छोटी बड़ी जनसमस्या का निस्तारण किया जाए। अराजक तत्वों को लेकर स्पष्ट हिदायत है। कि किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि किसी भी गांव में होली रखने के स्थान पर विवाद हो तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
थाना प्रभारी निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि होली और शब-ए-बारात के मौके पर आपसी भाईचारा कायम रखा जाए। किसी ने भी अराजकता की तो सीधे कार्रवाई होगी। किसी भी प्रकार के विवाद को त्वरित खत्म करेंगे। इस दौरान हिन्दू व मुस्लिम धर्म गुरु और समाज सेवी मौजूद रहे।
मोलाना हबीब अशरफ ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई है। सभी लोगों से अपील की गई है। आगामी त्यौहारों को भाईचारे के साथ मनाये। किसी भी तरह की अराजकता न फैलाये। एक दूसरे के प्रति मन प्रेम का व्यवहार कर त्यौहार मनायें।
इस मोके परअधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद सलीम मास्टर सभासद शैलेन्द्र सिंह प्रिति निधि सभासद अशीष गुप्ता पंचम यादव विजय बहादुर राठोर मुलाजी समाज सेवी इसरार बब्बू सजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



