Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

उपेन्द्र कुशवाहा की नई पार्टी बनने पर उनके कार्यकर्ता ने सहरसा में मनाया जश्न।बांटी मिठाईं। सैकड़ो कार्यकर्ता थे मौजूद

उपेन्द्र कुशवाहा की नई पार्टी बनने पर उनके कार्यकर्ता ने सहरसा में मनाया जश्न।बांटी मिठाईं। सैकड़ो कार्यकर्ता थे मौजूद

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज मंगलवार 21 फरवरी को शंकर चौक स्थित उपेन्द्र कुशवाहा की नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी बनने पर उनके कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न और बांटी मिठाईं।इस जश्न में वरिष्ठ नेता चंदन बागची सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।इस नई पार्टी की घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ता काफी खुश थे।आज जश्न के साथ कार्यकर्ताओं ने मिठाईं भी बांटी जो तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है।
वहीं पार्टी के कार्यकर्ता चंदन बागची ने बताया कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार को गिरवी रखने का काम किया है। नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर और जगदेव प्रसाद के सपनों के साथ जो खिलवाड़ किये है उनसे हमारी पार्टी काफी दुखित है। बागची ने बताया कि हमारे पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में नई पार्टी का गठन किया और हमारी नई पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बिहार में कर्पूरी ठाकुर और जगदेव बाबु के सपनों को साकार करेगें। बागची ने यह भी बताया कि नई पार्टी से हमलोग काफी खुश है और आज सम्पूर्ण बिहार में जश्न का माहौल है और सभी जगहों पर ढोल नगारे बज रहे हैं पटाखे छूट रहे हैं। उनके साथ मौजूद कार्यकर्तों ने भी जश्न के माहौल में बताया कि अब नई पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में बिहार में बदलाव होगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com