सहरसा बिहार सेवानिवृत्ति एडीजे अधिवक्ता ने किया भावभीनी विदाई समारोह आयोजित
सेवानिवृत्ति एडीजे अधिवक्ता ने किया भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

रिपोर्ट सुभाष भाई सहरसा बिहार
व्यवहार न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक राज के वेश्म कक्ष में एडीजे प्रथम,शिव कुमार के सेवा निवृत्ति व एडीजे तृतीय विकास सिंह के बेतिया स्थानांतरण होने पर वरीय अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार झा अनीश के द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार झा अनिश ने सेवा निवृत्त एडीजे प्रथम शिव कुमार व एडीजे तृतीय विकास सिंह को पाक चादर देकर सम्मानित कियें।वही समारोह को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक राज ने इनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह ये स्वस्थ्य होकर सेवा निवृत्त हो रहे हैं।उसी तरह ये हमेशा स्वस्थ व आनंद रहे। अनिश झा ने कहा कि कोर्ट के अधिवक्ता व कर्मी इनके न्यायालय में दिए गए न्याय को सदा याद रखेंगे।वे सदैव गरीबो को न्याय देते रहे। इनका सौम्य व सरल व्यक्तित्व हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।वही सेवा निवृत एडीजे प्रथम शिव कुमार ने कहा कि मैंने न्याय देने में अपने तरफ से कुछ नहीं दिया है।न्याय में जो न्याय का अधिकारी था मैंने सिर्फ आदेश के माध्यम से न्याय दिया है।

Subscribe to my channel


