सहरसा बिहार सहरसा में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर किया हत्या
सहरसा में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर किया हत्या

रिर्पोट -ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर चौक पर रविवार की दोपहर करीब 2 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर एक युवक को मौत की नींद सुला दिया। गोलियां चलने से बैजनाथपुर चौक पर हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सहरसा – मधेपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया। युवक की पहचान गम्हरिया गांव वार्ड नंबर 12 निवासी राधेश्याम यादव के करीब 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई हैं। गोली लगने से घायल अमित कुमार की मौके पर मौत हो गई। मौके पर सदर इंस्पेक्टर राजमणी कुमार, सौरबाजार थाना अध्यक्ष राजेश कुमार एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। मृतक युवक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। हालांकि आक्रोशित लोगों ने बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी संजय दास को 24 घंटे के अंदर अविलंब हटवाने की मांग की है।

Subscribe to my channel


