वजीरपुर राजस्थान ईडब्ल्यूएस की विसंगतियों को दूर करने को लेकर सौपा ज्ञापन
ईडब्ल्यूएस की विसंगतियों को दूर करने को लेकर सौपा ज्ञापन

ईडब्ल्यूएस की विसंगतियों को दूर करने को लेकर सौपा ज्ञापन
महेश चन्द्र शर्मा,
वजीरपुर, ब्राह्मण, वैश्य और अग्रवाल बंधुओं ने मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र को लेकर हो रही अनेक कमियों को दूर करने को लेकर ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष घनश्याम पाराशर व अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोविन्द गोयल ने मिलकर उपखण्ड अधिकारी जवाहरलाल जैन को ज्ञापन सौपते हुए ईडब्ल्यूएस के प्रमाण पत्र बनाते समय विवाहित महिला के पिता की आय नही जोड़ने, छात्रवृत्ति स्वीकृति करने तथा स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण देने की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए कहा गया। ब्राह्मण समाज के गोपाल व अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोविन्द गोयल ने कहा कि आर्थिक पिछड़ा वर्ग के विवाहिता महिलाओं का उनके पति वह पिता की आय सम्मिलित होने के कारण लाखों परिवारों के ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र का लाभ नहीं मिल पाता है। हिंदू समाज एक्ट के अनुसार विवाह के बाद महिलाओं का पति का नाम जुडने पर महिला की भरण पोषण की जिम्मेदारी पति की होती है फिर भी ईडब्ल्यूएस के प्रमाण पत्र में उनके पिता की आय जोड़ने से परेशानी होती है। जिससे लाभ नही मिलता। छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की जावे वहीं स्थानीय निकाय चुनावों में भी आरक्षण प्रदान किया जाए ताकि सामान्य वर्ग के लोगों को इस प्रमाणपत्र का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सत्यनारायण कुसमावतिया, ब्राह्मण समाज के वजीरपुर अध्यक्ष सतनारायण त्रिवेदी, अखिलेश कुमार शर्मा, दामोदर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, संजय शर्मा, सीताराम शर्मा, ओम प्रकाश गोयल, ओम प्रकाश गुप्ता श्यारौली तथा बजरंग लाल गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel



